मोदीनगर :
मोदीनगर। नगर की देवेन्द्रपुरी स्थित नई कॉलोनी में डयूटी पर गया एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। देवेन्द्रपुरी कॉलोनी स्थित नई कॉलोनी निवासी हेमंत चौरासिया दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। दो दिन पहले वह डयूटी पर गए थे, लेकिन वापस नहीं आए। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिले तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *