Disha Bhoomi

Modinagar | कई दिनों से लापता एक व्यक्ति मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने व्यक्ति को परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू कर दी है।
बताते चले कि थानान्तर्गत गांव लतीफपुर तिबड़ा निवासी जयप्रकाश शर्मा कई दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की थाने में रिपोट दर्ज कराई हुई थी। पुलिस व परिजन तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को लापता व्यक्ति को रेलवे स्टेशन पर बुसुध अवस्था में पुलिस ने बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। होश आने पर जय प्रकाश ने बताया कि वह रोज की तरह अपने घर से नोयड़ा डयूटी के लिये निकला था। जब वह विजय नगर पहुचा तो उसे नीद का झोका लगा और जब उसे होश आया तो उसने अपने आप को मथुरा के पास किसी स्थान पर पाया। वही से वह पैदल अपने घर सात दिनो में पहुचा। पुलिस ने भी पूछताछ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *