मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित मोदी मंदिर के निकट एक जिम के बाहर खड़ी बाइक स्कूटी सवार चोर 15 सेकंड में चोरी कर ले गए। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीकरी खुर्द गांव के निवासी नरेश ने बताया कि वे किसी काम से बाइक लेकर मोदी मंदिर के पास आए थे और उसे जिम के बाहर खड़ा किया था। जिम में जाने के बाद बदमाश ने कुछ समय तक निगरानी की और फिर बाइक चुरा ली। पुलिस की ड्यूटी मोदी मंदिर के पास होने के बावजूद बदमाश ने पुलिस के खौफ को नजरअंदाज किया। सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान की जा रही है
