मोदीनगर निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव खिंदाैड़ा में खेत पर गए दंपती का बदमाशों ने मकान खंगाल दिया। बदमाश घर से करीब एक लाख के जेवर व 20 हजार की नकदी चाेरी कर ले गए। लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।
गांव खिंदाैड़ा के जोनी त्यागी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वे बुधवार सुबह ड्यूटी चले गए थे। मकान में उनकी माता व पिता थे। सुबह वे भी खेत पर चले गए। इस बीच मुख्य गेट का ताला तोड़कर कुछ बदमाश उनके मकान में दाखिल हुए। वहां कमरे में जाकर सामान चोरी करने लगे। सेफ से अंगूठी, सोने की चेन समेत अन्य जेवर चोरी कर लिया। वहां रखी 10 हजार की नकदी भी अपने साथ ले गए। कुछ देर बाद जब जाेनी के माता-पिता घर लौटे तो गेट का ताला टूटा देख परेशान हो गए। अंदर गए तो सारा सामान इधर-उधर फैला था। सेफ से भी सामान गायब था। चोरी की सूचना कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई। लोग उनके घर जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य वहां से इकट्ठा किये। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *