मोदीनगर थाना क्षेत्र के गांव फफराना में बदमाश ने खेत से गन्ना काटकर चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। खेत में ही काफी गन्ना काटकर भी रखा हुआ था, वह भी गायब है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गांव फफराना के विनोद कुमार किसान हैं। उनके गांव में ही खेत हैं। जहां ईख की फसल बो रखी है। अब गन्ना पेराई सत्र चल रहा है तो गन्ना कटाई कर उसे खेत में रखा था। साथ ही काफी ईख की कटाई भी शेष है। बृहस्पतिवार रात को विनोद अपने घर पर थे। इस बीच बदमाश आए और गन्ना चोरी कर लिया। साथ ही ईख भी काटकर ले गए। सुबह जब विनोद खेत पर पहुंचे तो गन्ना गायब देख परेशान हो गए। उन्होंने आसपास के किसानों से भी पता किया लेकिन जानकारी नहीं मिली। पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर आरोपितों को पकड़ने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *