Disha Bhoomi

मोदीनगर। रात को बदमाशों ने मकान का ताला तोड़ नकदी व लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानान्त्र्गत मुलतानीपुरा कॉलोनी निवासी मयंक सक्सेना परिवार सहित रहते है। गत 22 फरवरी को वह किसी काम से परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। शुक्रवार सुबह जब वह वापस आए तो मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और मकान के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। मयंक सक्सेना ने बताया कि बदमाश दस हजार रुपये की नकदी, तीन लाख से अधिक की सोने चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *