मोदीनगर। पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत को लेकर कार्यकर्ताओं ने पूरी जोर लगा दी है। महापंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू ने तैयारी पूरी कर ली है। अब इसी तैयारी को गति देने के लिए कार्यकर्ता किसानों से गांव-गांव में जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत को लेकर कई किसान संगठन अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों से संपर्क कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन, भारतीय किसान आंदोलन, जय किसान आंदोलन आदि कई ऐसे संगठन हैं, जो गांव-गांव जाकर किसानों से महापंचायत में पहुंचने के लिए आहवान कर रहे हैं।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के पुत्र चौधरी चरण सिंह टिकैत ने पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में ऐतिहासिक रैली में पंहुचने के लिए तहसील क्षेत्र के गांव कादराबाद, निवाड़ी, सिकरी, सौन्दा, सिखेडा आदि का दौरा किया तथा ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि केद्र्र सरकार ने किसानों पर तीन कृषि काले कानून थोपें है, उसके विरोध में पांच सिंतबर को जनपद मुजफ्फरनगर में ऐतिहासिक रैली होनी है। चरण सिंह टिकैत ने इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों, किसानों के पहुंचने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि किसानों को जब ये तीनों काले कृषि कानून पसंद नहीं है, तो सरकार इन कृषि कानूनों को वापस ले। इसके उपरान्त वह अपने लाबलश्कर के साथ सतीष पार्क स्थित चौधरी रामपाल सिंह के मकान पर पंहुचे, ओर वंहा मोदी शुगर मिल पर किसानों के बकाया करीब 300 करोड़ रुपए गन्ना भुगतान पर चर्चा हुई। इस अवसर पर सतेन्द्र त्यागी, बिट्टू खंजरपुर, चौ0 धर्मपाल सिंह, डाॅ0 राजेंद्र सिंह, चौधरी शेर सिंह, दिनेश त्यागी, आलोक त्यागी, विनीत त्यागी, मनोज त्यागी, मुनेन्द्र त्यागी आदि मौजूद रहे।