मोदीनगर : मोदीनगर थाना क्षेत्र के गांव बेगमाबाद में दहेज में एक लाख रुपये व जेवर नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुरालियों आए दिन मारपीट करते है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दी है। मोदीनगर के गांव बेगमाबाद की गुलिस्ता का निकाह 2021 में बागपत में हुआ था। शादी के कुछ दिन तक सब सही चला। लेकिन इसके बाद ससुरालियों ने दहेज मांगना शुरू कर दिया। दहेज ना लाने पर विवाहिता को आए दिन ताने दिये जाने लगे। उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। परिवार बना रहे इसलिए गुलिस्ता सब सही रहती। लेकिन ससुरालियों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ। अब कुछ दिन पहले ससुरालियों ने गुलिस्ता को पीटकर घर से निकाल दिया। दहेज लाने पर ही घर आने की धमकी दी। तभी से विवाहिता अपने मायके रह रही है। मामले में विवाहिता ने बृहस्पतिवार को मोदीनगर थाने में शिकायत दी है। एसीपी का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।