गौतमबुद्धनगर जिले में ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शव फ्लैट की रसोई में मिला है। शव की शिनाख्त ढाबा संचालक सुनील के रूप में हुई है।  रेस्टोरेंट ऑनलाइन फूड डिलीवरी का भी काम करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 12 बजे रेस्टोरेंट कर्मचारी और स्विगी के डिलीवरी बॉय के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि नशे में धुत डिलीवरी बॉय ने गाली-गलौज कर दी। इस पर  रेस्टोरेंट संचालक ने विवाद खत्म करने की कोशिश की। आरोप है कि डिलीवरी बॉय ने सुनील के सिर में गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। थाना बीटा 2 पर FIR पंजीकृत की गई है। पुलिस का कहना है कि डिलीवरी बॉय से विवाद के बाद घटना बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *