मोदीनगर भोजपुर थाना क्षेत्र के कस्बा फरीदनगर में व्यक्ति पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। व्यक्ति को गंभीर चोट आई हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित जितेंद्र कुमार दुहाई के मधुबन बापूधाम के रहने वाले हैं। उनके मुताबिक, वे रात के समय फरीदनगर में शादी समारोह में गए थे। यहां से जब वे घर लौट रहे थे तो रास्ते में उन्हें मोहित, रोहित, सोनू, अजित व अन्य मिले। उन्होंने आते ही जितेंद्र से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोग जब मौके पर आने लगे तो आरोपित भाग निकले। जाते हुए उन्होंने अंजाम भुगतने की धमकी दी। किसी तरह जितेंद्र का चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। जितेंद्र ने आरोपितों के खिलाफ थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी है। जल्द सभी की गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *