-पत्नी से चल रहा था विवाद, बुधवार को ही कांवड़ लेकर आया था घर
मोदीनगर भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव तलहैटा में गुरुवार को एक माली का शव ईख के खेत में मिला। 34 वर्षीय चंद्रपाल माली बुधवार रात करीब 12 बजे पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले थे और फिर लौटे नहीं। मृतक के मुंह से झाग निकल रहे थे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोई शिकायत फिलहाल नहीं मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
गांव तलहैटा के 34 वर्षीय चंदप्राल माली थे। साथ में खेतों पर मजदूरी भी करते थे। पत्नी काजल, दो बच्चों के साथ रहते थे। तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर थे। वे कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे। जहां से बुधवार को लौटे। शाम के समय उनका पत्नी काजल से विवाद हो गया। विवाद रात तक चला। इसपर वे गुस्सा होकर घर से निकल गए। पत्नी काजल भी पीछे चली गई। काजल को देर रात लौट आई। लेकिन चंद्रपाल नहीं लौटे। सुबह जब कुछ किसान खेत पर काम करने जा रहे थे तो चंद्रपाल का शव खेत में मेड के पास मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जरूरी साक्ष्य मौके से एकत्र किये गए। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शव पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसी से मौत का सही कारण पता चलेगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।