मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी झोलाछाप को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती को काफी समय से ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज युवती ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के मुताबिक, दो साल पहले उनकी तबीयत खराब हुई थी। जिसपर गांव के ही एक झोलाछाप चिकित्सक को बुलाया। उसने महिला का उपचार किया। इस दौरान दोनों के बीच बातें शुरू हो गई। आरोपी ने कुछ समय बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर महिला को शादी करने का झांसा दिया। इसी तरह काफी समय तक शारीरिक शोषण किया। इसके बाद शादी से मना कर दिया। एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अफसार है।