मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय इंटरमीडिएट की छात्रा को होटल में ले जाकर पदार्थ नशीला देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी रोहित को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर आरोपी रोहित। संवाद लिया। आरोपी रोहित ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर किशोरी को दो माह तक ब्लैकमेल किया था। एक गांव की महिला के मुताबिक, उनकी 16 वर्षीय बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा हैं। एक युवक से कुछ समय पहले किशोरी की दोस्ती हुई थी। दोनों का मिलना-जुलना भी शुरू हो गया। आरोप है कि आरोपित नौ मई को छात्रा को अपने साथ एक होटल में ले गया। वहां पानी में नशीला पदार्थ दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में किशोरी से दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी के अश्लील फोटो व वीडियो मोबाइल में रिकार्ड कर लिये। आरोपी तभी से इन फोटो व वीडियो को प्रसारित करने की धमकी देकर किशोरी का शारीरिक शोषण करने लगा। विरोध किया तो आरोपी ने किशोरी को पीटा और जातिसूचक टिप्पणी कर अपमानित भी किया। परेशान आकर किशोरी की मां ने पुलिस से शिकायत की। जिसपर पुलिस ने केस दर्ज किया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी किदवईनगर कालोनी का रोहित है। आरोपी को जेल भेज दिया है।