मोदीनगर निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोरी से शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक डेढ़ साल से दुष्कर्म करता आ रहा था। शादी की बात करने पर युवक ने किशोरी को मारपीट कर घायल कर दिया। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर की एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति परिवार सहित रहते हैं। उनकी 16 वर्षीय पुत्री ने कक्षा आठ पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी है। आरोप है कि डेढ़ साल पहले किशोरी की मुलाकात पड़ोस में रहने वाले एक युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने किशोरी से शादी करने का वादा किया। इसके बाद उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक शादी की बात कहकर डेढ़ साल से लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है। तीन दिन पूर्व किशोरी अपनी बहन के साथ युवक के घर गई और शादी की बात कही। इस पर युवक आग बबुला हो गया और मारपीट करनी शुरू कर दी। जब बहन बीच बचाव करने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। किसी तरह दोनों बहन अपनी जान बचाकर वापस आ गईं। किशोरी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर फरदीन नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी फ़रदीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है