मोदीनगर :भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा अपहरण की धारा में दर्ज हुआ था। पुलिस ने किशोरी के बयानों के आधार पर दुष्कर्म व पाक्सो की धाराएं मुकदमे में बढ़ाई हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। भोजपुर थाना क्षेत्र की एक कालोनी के व्यक्ति के मुताबिक, उनकी 17 वर्षीय बेटी 22 जुलाई को संबंधित परिस्थितियों में लापता हो गई थी। स्वजन ने थाने में तहरीर दी, जिसपर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया। तभी से पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी थी। अब पुलिस ने मंगलवार को किशोरी को बरामद किया। उसके साथ एक युवक भी मिला। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने किशोरी का अपहरण कर लिया था। बंधक बनाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हापुड़ का प्रदीप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *