मोदीनगर
दिल्ली मेरठ मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक चला रहे किशोर को पकड़ा। बाइक की मालिक किशोर के मां के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। मोदीनगर पुलिस की तरफ से शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस बीच सौंदा कट के निकट पल्सर बाइक पर एक किशोर पुलिस को दिखा। पुलिस ने बाइक रोककर किशोर से पूछताछ की। बाइक का तत्काल चालान किया गया। इसके बाद वाहन स्वामी किशोर की मां प्रियंका चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। केस दारोगा की शिकायत पर दर्ज किया गया है।