मोदीनगर। नगर के एक गांव निवासी किशोरी का आरोप है कि होटल जाने से मना करने पर आरोपी ने सिर में डंडा मारकर गंभीर रूप से उसे घायल कर दिया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय पुत्री नगर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। किशोरी के अनुसार वह काफी समय से मंदिर जाती है। वहां असद नामक युवक से उसकी मुलाकात हो गई। कुछ दिन बाद दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि असद एक दिन उसके बहलाकर होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। असद लगातार तीन साल से किशोरी का शोषण कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देता। असद ने बीती 22 जून को फोन कर किशोरी को मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि असद किशोरी पर एक बार फिर होटल चलने का दबाव बनाने लगा। किशोरी ने होटल जाने से मना किया तो आरोपी ने डंडा मारकर उसका सिर फोड़ दिया। आरोपी किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराकर वहां से भाग गया। किशोरी की गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि किशोरी लगभग दस दिन कोमा में रही। हिंदू युवा वाहिनी के नेता नीरज शर्मा ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर असद निवासी गोविन्दपुरी मोदीनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *