मोदीनगर :निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण की धारा में केस दर्ज कर लिया है। एक गांव के व्यक्ति कामगार हैं, उनके मुताबिक, उनकी 15 वर्षीय बेटी एक स्कूल में पढ़ाई करती हैं। वह दो दिन पहले बाजार गई थी। लेकिन रात तक भी नहीं लौटी। स्वजन ने आसपास में पता किया। रिश्तेदारी व दोस्तों के यहां भी पता किया। लेकिन सुराग नहीं लगा। परेशान अाकर थाने में शिकायत दी। स्वजन को अनहोनी की आशंका जता रही है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *