मोदीनगर :थाना क्षेत्र की एक कालाेनी से 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने किशोरी के इंस्टाग्राम दोस्त पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मोदीनगर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एक कालोनी की महिला के मुताबिक, उनकी 16 वर्षीय बेटी एक स्कूल की छात्रा है। वह रविवार दोपहर को अचानक लापता हो गई। उनका सामान भी घर से गायब था। उन्होंने आसपास में पता किया। दोस्तों व रिश्तेदारों से भी पूछा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। महिला के मुताबिक, किशोरी इंस्टाग्राम पर अजय नामक युवक से बात करती थी, जिसकी नोएडा की एक युवती से दोस्ती थी। जब नोएड़ा में उस युवती के बारे में पता किया तो वह भी घर से गायब मिली। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द किशोरी की सकुशल बरामद होगी।
