मोदीनगर : कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी से किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। स्वजन ने अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस तलाश में जुटी है। एक कालोनी की महिला के मुताबिक, उनकी 14 वर्षीय भांजी पिछले तीन साल से उनके साथ रह रही हैं। वह 27 दिसंबर को बाजार से सामान लेने गई थी। लेकिन नहीं लौटी। स्वजन ने आसपास में पता किया पर पता नहीं चला। स्वजन को डर है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी ना हो गई हो। उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *