मोदीनगर:भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए भोजपुर थाने में केस दर्ज कराया है। एक गांव के व्यक्ति की 17 वर्षीय मंगलवार को बाजार से सामान लेने गई थी। लेकिन घर नहीं लौटी। स्वजन ने आसपास में पता किया। इस बीच उन्हें जानकारी मिली कि एक युवक के साथ देखा गया है। वह युवक भी घर नहीं था। स्वजन ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। एसीपी ने बताया कि अभिषेक उर्फ भूरा पर केस दर्ज किया गया है। किशोरी की तलाश की जा रही है।
