मोदीनगर : मोदीनगर के गांव गढी में कश्मीर से किशोरी को लाकर 20 दिन तक बनाए रखा हुआ था। कश्मीर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है साथ में एक युवक भी मिला। आरोप है कि आरोपी ने अपहरण करने के बाद किशोरी को यहां पिछले 20 दिन से बंधक बना रखा था। यह मकान उसने किराये पर लिया था। कश्मीर पुलिस बुधवार को दोनों को अपने साथ गुंडा ले गई। पुलिस के मुताबिक, सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस मोदीनगर थाने पहुंची थी। यहां उन्होंने आमद कराई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को बताया कि कश्मीर के गुंड से किशोरी लापता है। जिसका मुकदमा वहां दर्ज है। मुखबिर से सूचना मिली है कि किशोरी गढ़ी गांव में है। इसपर कश्मीर पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ गढ़ी में पहुंची। यहां एक मकान से किशोरी बरामद हो गई। साथ में युवक समीर अहमद खान भी मिला। पुलिस दोनों को थाने ले आई। यहां पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस कश्मीर ले गई। एसीपी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के आने की जानकारी मिली थी। एक किशोरी व युवक समीर को अपने साथ ले गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *