मोदीनगर :दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपला के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क पार कर रही शिक्षिका को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में शिक्षिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोदीनगर के गांव तिबड़ा की महिला रीना एक स्कूल में शिक्षिका हैं। सोमवार सुबह वे स्कूल जा रही थी। इस बीच जब वे राजचौपले पर सड़क पार कर रही थी तो बसस्टैंड की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने रीना को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें मोदीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। आरोपी चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। कैंटर कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।
