मोदीनगर। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के नेता सुरेश शर्मा को पुनः प्रदेश प्रवक्ता व नेशलन इंडियन शुगर मिल वर्कर्स फेडरेशन का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनित किये जाने उनका कांग्रेसजनों ने स्वागत किया।
इस मौके पर सुरेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश की चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का करोड़ों रूपये बकाया है। शुगर मिलों द्वारा नियमानुसार 14 दिन पूर्व अवधि तक गन्ना किसानों का देय गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया जा रहा है, अग्रेतर निर्धारित अवधि में भुगतान न करने पर 12 प्रतिशत ब्याज की देयता बन जाता है। जिससे गन्ना किसानों का बकाया भुगतान मिल प्रबंधकों द्वारा न दिये जाने पर जबरदस्त रोष व्याप्त है। शर्मा ने कहा कि सरकार व मिलों के प्रबंधकों की मिलीभगत से गन्नें का बकाया भुगतान सालों तक नही होता। जिससे मिल प्रबंधकों को ब्याज का फायदा भी मिलता है, और खानापूर्ति के नाम पर ईडी व अन्य सरकारी संस्थाओं में मुकदमे दर्ज तो कर लेते है, लेकिन उन मुकदमों पर कोई कार्यवाही नही जाती। जिसके कारण आज किसान पिस रहा है उन्होनें कहा कि चीनी मिलों में सीजनल कर्मचारियों को नियमित किया जायें और ठेकेदारी प्रथा खत्म होनी चाहिए।
सुरेश शर्मा ने कहा की केन्द्र की भाजपा सरकार किसान, मजदूर विरोधी है वह न तो किसानों से बात करते है और न ही देश के मजदूरों के हितों के लिए कुछ करते है। भाजपा सरकार की गलत निति के कारण ही हमारा किसान लगभग 9 माह से अपने हक के लिये बार्डर पर बैठा है, लेकिन सरकार इतना करीब होने के बाद भी सुन्ने को तैयार नही है। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने सुरेश शर्मा को पुनः प्रदेश प्रवक्ता क्ता व नेशलन इंडियन शुगर मिल वर्कर्स फेडरेशन का राष्ट्रीय प्रवक्ता होने पर समस्त कमेटी की ओर से बधाई दी। इस दौरान सुनील शर्मा, अशोक शर्मा, डाॅ0 जेपी सिंह, श्रीओम शर्मा, नंद किशोर शर्मा, शारदा सैन, बीना ठाकुर, इन्द्रा शर्मा, पवन कोरी, गुलबीर भारद्वाज, अरूण शर्मा, रोहित कुमार, सुनील वत्स, मुकुल शर्मा, चांदवीर चौधरी, रामपाल कश्यप, हरेन्द्र शर्मा आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहें।
