मोदीनगर : दिल्ली मेरठ मार्ग स्तिथ डा. केएन मोदी साइंस एंड कामर्स कालेज में सड़क सुरक्षा पर कार्यक्रम आयाेजित किया गया। जिसमें छात्रों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्रधानाचार्य सतीश चंद अग्रवाल ने किया। इस दौरान छात्रों को यातायात नियमाें का पालन करने की शपथ दिलाई गई। करीब 3500 छात्रों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि यातायात नियमों के पालन से खुद के साथ दूसरे की भी सुरक्षा होती है। हेल्मेट व सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी प्रवीण जैनर, तेजवीर सिंह, राजकुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
