मोदीनगर : दिल्ली मेरठ मार्ग स्तिथ डा. केएन मोदी साइंस एंड कामर्स कालेज में चल रहे समर कैंप के दौरान छात्रों को बोटेनिकल गार्डन में भ्रमण कराया गया। प्रधानाचार्य डा. सतीश चंद्र अग्रवाल भी उनके साथ रहे। इस दौरान छात्रों को फलदार व औषधीय पौधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कटहल, अमरूद, आम, आडू, केला, कड़ी पत्ता, अनार, पपीता, नाशपाती, बेल पत्थर, हल्दी, आंवला, अदरक, अजवाइन, अर्जुन, रात की रानी आदि आदि पौधे छात्रों को दिखाए। छात्रों ने शिक्षकों से सवाल किये। जिनके उत्तर पाकर वे संतुष्ट दिखे। इस मौके पर डा. नरेश कुमार, संजीव कुमार, गौरव त्यागी, प्रवीण जैनर, राजीव वर्मा, राजीव जांगिड़, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *