Modinagar : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य ने नरेश उत्तम पटेल यंहा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कृष्ण रूहेला के आवास पर पंहुचे, ओर मोदीनगर विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन करने के उपरान्त रूहेला समाल के लोगों को संबोधित किया।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधानसभा सदस्य नरेश उत्तम पटेल संतपुरा गोविंदपुरी स्थित पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कृष्णा रूहेला के आवास पर पंहुचे। यंहा उन्होंने सैकडों रूहेला राजपूत समाज के लोगों को संबोधित किया। कृष्णा रूहेला ने कहा कि हमारा समाज बहुत बड़ा समाज है फिर भी उसको वर्तमान सरकार में अनदेखा किया जा रहा है। केवल समाजवादी पार्टी ही ऐसी है, जिसमें रूहेला समाज को सम्मान देते हुए कृष्ण रूहेला को प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ बनाकर समाज को सम्मान देने का कार्य किया है। इस अवसर पर अजय रूहेला, राष्ट्रीय सचिव व पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रमेश प्रजापति, प्रदेश सचिव गिरीश मधुरिया, नगर अध्यक्ष मनीष बंसल, नरेश रुहेला, दीपक रुहेला, रवि रूहेला, विपिन रूहेला, जय किशन रुहेला, नरेश रूहेला, पार्थ रूहेला, अक्ष रूहेला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *