मोदीनगर :
नगर में सफाई के दौरान नाले से निकाली गई सिल्ट हटाने के दौरान रविवार को दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लग गया। जाम के कारण मेरठ की तरफ जाने वाली सड़क पर एक किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई। करीब दो घंटों तक जाम लगा रहा। जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका परिषद की ओर से दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित नाले की सफाई शुरू की गई। रविवार सुबह जेसीबी आदि की मदद से सड़क से सिल्ट हटाना शुरू किया तो दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लग गया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *