मोदीनगर। एक बार फिर प्रसिद्व राष्ट्रीय जनहित नामक संगठन के चुनाव में निर्विरोध रूप से पुनः सामाजिक कार्यकर्ता  पं0 सतेन्द्र शर्मा को संगठन का सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।
हापुड़ रोड़ स्थित संगठन के प्रधान कार्यालय पर आहूत एक बैठक में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की एक बैठक आहूत की गई। जिसमें सर्वसम्मति से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पं0 सतेन्द्र शर्मा को कमान सौपी गई है। सतेन्द्र शर्मा ने बताया कि वह शीघ्र ही संगठन की कमेटी का गठन करेंगे, उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करने को वचनबद्व है। बैठक का संचालन नत्थू सिंह प्रधान व अध्यक्षता जगपाल सिंह ने की। इस अवसर पर एडवोकेट संजीव शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, डॉ0 एसके शर्मा, मुकेश चौहान, सतीश शर्मा, प्रमोद शर्मा, जयभगवान जीनवाल, प्रेमचन्द्र शर्मा, राकेश त्यागी, योगी राज, सभासद पति रमेश निर्वाल आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *