Modinagar: समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर सपाइयों ने केक काटकर एक दूसरे को गले मिलकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई।
समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष मनीष बंसल के नेतृत्व में गरीबों, किसानों के मसीहा व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव  का जन्मदिन गोविंदपुरी कैम्प कार्यालय पर केक काटकर और गरीब बच्चो को फ्रूटी व बिस्किट वितरण कर बड़े ही धूमधाम से मनाया। सपा के नगर अध्यक्ष मनीष बंसल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा संघर्ष करते हुए अपनी पार्टी को जहां उत्तर प्रदेश में कई बार सरकार बनाकर सत्तारूढ़ करवाने में अहम योगदान देने के साथ ही अपने पुत्र अखिलेश यादव को भी मुख्यमंत्री बनाने का कारनामा कर दिखाया। उनकी सरकार के समय में गरीब, शोषित, मजदूर वर्ग के लोगों को विशेष रूप से विकास की गंगा में नहलाते हुए उन लोगों का विकास कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। पूर्व मुलायम सिंह यादव द्वारा साधारण परिवार से निकलकर देश एवं उत्तर प्रदेश में अपनी पहचान बनाते हुए तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तथा केंद्र में रक्षा मंत्री बनकर कार्य किया। इस मौके पर महिला सभा जिलाध्यक्ष कमलेश चैधरी, ब्लाक अध्यक्ष अवनीश त्यागी, सोनिया सिंह, सायेदा बेगम, परवीन खान,कृष्णा रुहेला, डाॅ0 बबली गुर्जर, शेरखान, आलोक, प्रदीप वत्स, आरिफ मालिक, यूसुफ मलिक, हाजी अजमत त्योडी, शोएब मलिक, शुभम गोयल, आयुष तिवारी, कादिर सारा, आमिर सारा, प्रवेश सिद्धिकी, सेहनवाज, सागर यादव, सीमा यादव, गौरव जगपाल, शौकीन, तेजस्वी वत्स, फिरोज सीकरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *