Modinagar : रोटरी क्लब मोदीनगर सिटी द्वारा स्थानीय रेस्त्रा में मासिक बैठक का आयोजन क्लब अध्यक्ष रो0 भानू गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक की जानकारी देते हुए क्लब सचिव रो0 एडवोकेट अरूण राघव ने कहा कि बैठक मे क्लब अध्यक्ष रो0 भानू गुप्ता द्वारा आगामी होने वाले कार्यक्रमो जैसे होटल रेडिसन ब्ल्यू में होने वाली डिस्ट्रिक्ट कांन्फे्रंस, निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर, उज्जवल दृष्टि अभियान के अन्तर्गत लगने वाले शिविर व अन्य कार्यक्रमो के विषय मे जानकारी दी गयी। साथ ही पाँच नये सदस्यो को रोटरी क्लब मोदीनगर सिटी की सदस्यता दिलाई गई। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष रो0 एडवोकेट अरूण वर्मा व अन्य वरिष्ठ सदस्यो द्वारा रो0 विशाल जैन, रो0 गौरव गोयल व रो0 सूरज राठी को रोटरी पिन लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रो0 सुबोध गर्ग, रो0 अमित गुप्ता, रो0 विशाल जैन, रो0 गौरव गोयल, रो0 सूरज राठी सहित दर्जनो रोटेरियन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *