मोदीनगर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित नूरपुर गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में रालोद के जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी और सहकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड़ड़ी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल किसान, कामगार और मजदूर की पार्टी है। उन्होंने लोगों से पार्टी से जुड़ने और इसे मजबूत करने का आह्वान किया। नेताओं ने चौधरी चरण सिंह के योगदान का जिक्र किया। उन्होंने जमींदारी उन्मूलन और ग्रामीण विकास मंत्रालय की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए। स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के कार्यों का भी स्मरण किया गया। उन्होंने उद्योग मंत्री के रूप में किसानों के हित में 42 शुगर मिल की स्थापना करवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र चौधरी ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मुखिया ने किया। इस मौके पर जिला सचिव ऋषिपाल सिंह, डायरेक्टर इंद्रपाल सिंह, आनंद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, यशवीर सिंह, राजीव कुमार, हरीश चौधरी, विनोद चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।