मोदीनगर : थाना क्षेत्र के गांव में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान आरोपी ने युवती का जबरदस्ती गर्भपात भी करा दिया। युवती सात साल से यौन उत्पीड़न झेल रही थी। अब युवक का कहीं और रिश्ता हो गया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। मामला दर्ज कर भोजपुर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती एक कालेज की छात्रा हैं। उनके मुताबिक, 2017 में उनकी एक युवक से मुलाकात हुई थी। कुछ समय बाद उनके बीच बातें शुरू हो गई। दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया। कुछ समय बाद आरोपी ने युवती को मिलने के लिए बुलाया अौर दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो युवक ने शादी करने का वादा किया। इसके बाद भी वह उनका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती को उम्मीद थी कि वह उनसे शादी करेगा। लेकिन अब एक साल पहले से वह उनसे दूसरी बनाने लगा। अब युवती को पता चला कि युवक का रिश्ता कहीं और तय हो गया। उसकी अगले महीने ही शादी है। इसको लेकर जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। परेशान आकर युवती ने भोजपुर थाने में तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शामली के साबिर पर केस दर्ज किया गया है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी होगी।
