मोदीनगर

सीकरी फाटक के निकट 25 जुलाई को हुई राजकुमार की हत्या के मामले में फरार 50 हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब तक पुलिस सात आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। मामले की गूंज लखनऊ तक गई थी। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देते हुए कुछ ही दिन में मुख्य आरोपी को दबोच लिया था। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आकाश उर्फ महादेव है। पुलिस ने राहुल, अमित, आशु, राजेंद्र, वीर सिंह व अंकित को पहले गिरफ्तार किया था लेकिन आकाश फरार चल रहा था। कुछ दिन पहले ही आकाश पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

25 जुलाई को सीकरी फाटक पर ताबतोड़ फायरिंग कर की थी रामकुमार की हत्या

कलछीना गांव निवासी रामकुमार जाटव मोदीनगर के कृष्णानगर में डेयरी करते थे। बीती 25 जुलाई की शाम रामकुमार अपने पुत्र सौरभ के साथ बाइक द्वारा डेयरी से अपने गांव कलछीना जा रहे थे। तभी सीकरी खुर्द रेलवे क्रासिंग के समीप रंजिश में हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर रामकुमार की हत्या कर दी थी। गोली लगने से पुत्र सौरभ घायल हो गया था। सौरभ ने सीकरी खुर्द निवासी वीरसिंह गुर्जर ,राजेन्द्र ,राहुल ,अमित ,अंकित और आशु के ​खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले व एससी-एसटी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने राहुल, अमित और आशू,राजेंद्र, वीर सिंह व अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच में रेकी करने वाले आकाश उर्फ महादेव का नाम भी सामने आया था। घटना के बाद वीरसिंह,राजेन्द्र,अंकित और रेकी करने वाला आकाश उर्फ महादेव फरार चल रहे थे। पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में असल रही। गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर हंगामा भी किया था। पुलिस ने फरार हत्यारोपी आकाश पर 50 हजार रूपये का इनाम घो​षित किया था। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *