मोदीनगर। थाना क्षेत्र नगर नंदनगरी कालोनी निवासी कार सवार कारोबारी राहुल मावी पर बीते बुधवार को हुए जानलेवा हमले के दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिए। पुलिस ने मुख्य आरोपी अरुण बैंसला और उसके साथी हप्पी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नंदनगरी कालोनी का अरूण बैसला व हैप्पी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले अरूण और हैप्पी साथ खड़े थे। इस बीच राहुल मावी आया और अरूण के पैर पर कार का पहिया चढ़ा दिया। उस समय उनके बीच कहासुनी हुई। उस समय आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया। लेकिन आरोपी गुस्से में थे। तीन दिन पहले दोनों ने राहुल को रोका और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। लेकिन गोली चेहरे से पार निकल गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर तभी से आरो पियों की तलाश में जुटी थी। अब मुखबिर की सूचना पर इन्हें दबोच लिया गया। उधर, राहुल की हालत में सुधार है।
