मोदीनगर :कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारियों ने शनिवार को मोदीनगर थाने पर धरना दिया। उन्होंने शहर के एक व्यापारी पर तीन महीने पहले किशोरी से छेड़खानी का आरोप लगाया। एसएचओ मोदीनगर ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सुबह करीब 11 बजे भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी मोदीनगर थाने पर पहुंचे थे। यहां दरी बिछाकर वे धरने पर बैठे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कहा एक व्यापारी के यहां किशोरी की मां घरेलू सहायिका थी। वह व्यापारी किशोरी के साथ छेड़खानी करता था। प्रकरण को लेकर कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हाे रही है। पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। इसपर एसएचओ मोदीनगर पदाधिकारियों के बीच पहुंचे। पदाधिकारियों व एसएचओ के बीच काफी देकर तक वहीं पर वार्ता हुई। पदाधिकारियों ने कार्रवाई नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। ध्यान रहे कि मामले में व्यापारी ने किशोरी व उनकी मां पर घर से बीस लाख कीमत के जेवर चोरी का आरोप लगाया था। जिसपर मोदीनगर थाने में केस भी दर्ज है। पुलिस पर शुरू में आरोप लगा था कि किशोरी को थाने में पुलिस द्वारा बुरी तरह पीटा गया। मामले में एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि प्रकरण में जांच की जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *