मोदीनगर : डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के स्वरूप में बदलाव के खिलाफ लोगों ने हंगामा किया। आंबेडकर समाज सुधार समिति के तहत बड़ी संख्या में पधादिकारी नगरपालिका पहुंचे। पदाधिकारियों ने नगरपालिका परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को नामांकित ज्ञापन ईओ मोदीनगर को दिया। सुबह करीब 11 बजे मोदीनगर नगरपालिका में पहुंचे थे। उन्हाेंने कहा कि मोदीनगर में बसस्टैंड पर स्थापित डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को नगरपालिका परिसर की तरफ से बदला जा रहा है। वहां दूसरी मूर्ति लगाई जा रही है। लेकिन पदाधिकारी इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह मूर्ति दलित समाज के लोगाें ने खुद लगवाई थी। इससे लोगों की भावनाएं जुड़ी है। इसलिए मूर्ति को किसी सूरत में नहीं बदलने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *