मोदीनगर : भाकियू किसान सभा ने गृहकर बढ़ाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर हाउस टैक्स में कमी नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा। सभा के राष्ट्रीय संरक्षक सतेंद्र त्यागी ने इसे गलत कदम बताया और चार गुना बढ़ोतरी को बर्दाश्त नहीं करने की बात कही।चेतावनी दी यदि गृहकर को कम नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन होगा। भाकियू किसान सभा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी बृहस्पतिवार सुबह निवाड़ी नगर पंचायत पहुंचे थे। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद धरने पर बैठ गए। राष्ट्रीय संरक्षक सतेंद्र त्यागी ने कहा कि पिछले दिनों निवाड़ी में नगर पंचायत द्वारा गृहकर बढ़ा दिया गया है। यह पूरी तरह से गलत है। इस तरह अधिकारियों की तानाशाही बर्दाश्त से बाहर है। निवाड़ी में बहुत से परिवार ऐसे भी हैं, जो आर्थिक रूप से कमजाेर है। ऐसे में गृहकर बढ़ाया जाना सही नहीं है। इसके अलावा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि निवाड़ी की सड़के टूटी हुई हैं। आए दिन हादसे हाे रहे हैं, लेकिन इसपर नगर पंचायत का ध्यान नहीं है। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद नगर पंचायत ईओ आंचल पांडेय पदाधिकारियों के बीच पहुंची और उनकी बात सुनी। पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया। इस मौके पर राजकुमार वर्मा, राजकुमार त्यागी, विकास त्यागी, नितेश, आशीष गोयल, मनीष, बबलू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *