गाजियाबाद। नासिरपुर गांव में रात करीब 10 बजे घर के बाहर लूडो खेल रहे प्रॉपर्टी डीलर को पड़ोसी झोलाछाप ने अपने बेटों के साथ मिलकर गोली मार दी। गोेली की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों और परिजनों ने गंभीर हालत में घायल प्रॉपर्टी डीलर को नेहरू नगर के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
नासिरपुर निवासी देवेंद्र (48) प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ ट्रैवल एजेंसी भी चलाते हैं। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह अपने घर के बाहर पड़ोसी रवि, टीटू और सुमित के साथ लूडो खेल रहे थे। परिजनों के मुताबिक इसी दौरान गांव में ही क्लीनिक चलाने वाला जगमाल अपने बेटों मोहित और हिमांशु के साथ वहां आया और देवेंद्र से बोला कि उसका छोटा भाई वीरू उसे आंख दिखाता है। देवेंद्र ने कहा कि इसकी शिकायत वह उसके भाई से ही करें। इस पर दोनों में बहस हुई। आरोप है कि जगमाल ने तमंचा निकालकर देवेंद्र की कनपटी पर गोली मार दी। जगमाल जमीन पर गिर पड़ा गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग घरों से बाहर निकले तो देवेंद्र लहूलुहान जमीन पर पड़ा था। सिहानी गेट थाना पुलिस और सीओ सेकेंड अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोलीकांड में पिता और उसके दो बेटों का नाम सामने आया है। दोनों के बीच पुराने विवाद की जानकारी मिली है। घायल के परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *