मोदीनगर। कई सप्ताह से आंदोलन की राह पर चल रहे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रमोटेड व मार्कशीट पर अंक ना दर्शाएं जाने से क्षुब्ध छात्रों ने अब उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आदेश के बाद राहत की सास ली है। जिसके बाद स्कूल शिक्षकों ने भी संतोष जाहिर किया है। ऐसे छात्रों को बोर्ड ने पुनः एक अवसर दिएं जाने के आदेश जारी किए है।
बताते चले कि उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के वर्ष 2020-21 के परीक्षा परिणामों में बोर्ड द्वारा छात्रों को बिना अंक दर्शाएं प्रमोटेड किया गया। छात्रों को आगामी कक्षा में प्रवेश लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
इनमें कुछ छात्र किन्ही कारणों से अपने नंबरों से असंतुष्ट थें, ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाएं करानी को लेकर आदेश जारी कर दिए गये है। इतना ही नही बोर्ड ने कहा है कि जो छात्रा अपनी प्रमोटेड वाली मार्कशीट से संतुष्ट हैं, वह भी विद्यालय आकर एक लिखित संतुष्टि पत्र देंगे, कि वह अपनी प्रमोटेड वाली मार्कशीट से संतुष्ट हैं और परीक्षा नहीं देना चाहते हैं, क्योंकि वह प्रमोटेड वाले सभी बच्चे पास हैं और वह दूसरी क्लास में जा सकते हैं। डाॅ0 केएन मोदी सांइस एण्ड काॅमर्स काॅलिज के प्रधानाचार्य एससी अग्रवाल ने बताया कि मार्कशीट पर छात्रों के प्रमोटेड वाले अंक यदि भविष्य में प्रदर्शित होते हैं या नहीं होते हैं तो इसको लेकर छात्रों द्वारा किसी प्रकार की कोई आपत्ति उठाई जाती है इसकी समस्त जिम्मेदारी छात्रों की होगी। विद्यालय स्तर पर किसी भी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं होगी। ऐसे सभी प्रमोटेड अनुपस्थित छात्रों को 23 अगस्त तक विद्यालयों में जाकर अपनी समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करा लें।
