मोदीनगर। ब्राह्मण- त्यागी सभा के पदाधिकारी की तरफ से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में लोगों ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया। नगर में कई स्थानों पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रविवार दोपहर शोभायात्रा सीकरी कला से शुरू हुई। जगह-जगह फूलवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में मनमोहक झांकियां भी थी। हरिद्वार अखंड परशुराम अखाड़े से आए विद्यार्थियों ने करतब दिखाए। यात्रा पुरानी तहसील पर स्थित परशुराम मंदिर पर संपन्न हुई। इस मौके पर पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष रामआसरे शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश शर्मा,पूर्व सभासद आशीष त्यागी, ललित त्यागी, पप्पन शर्मा, सचिन शर्मा,जयप्रकाश शर्मा, दीपक वत्स, प्रदीप शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, नकुल त्यागी, शुभम् हिंदू,आदि उपस्थित रहे।