गाजियाबाद:स्वाट टीम ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो खुद को नामचीन डॉक्टर बताकर शहर की मेडिकल फर्मेसी को फोन कर लाखों रुपये की दवाइयां मंगवाते थे। भुगतान के नाम पर वे फर्जी चेक देकर फरार हो जाते थे। इस ठगी के खेल में गिरोह ने करोड़ों रुपये का चूना लगाया है। पुलिस ने इस मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो अन्य साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।कड़े गए बदमाशों ने अपनी पहचान मुकेश तनेजा, अमित खुराना, दीप सिंह चुग और मुकेश आखरिया के रूप में बताई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे रोहतक, हरियाणा के निवासी हैं और इसी तरह की ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह का तरीका काफी शातिर था, जिसमें वे पहले किसी फर्मेसी का नंबर प्राप्त करते और फिर डॉक्टर बनकर फोन करते। वे अलग-अलग बीमारियों का हवाला देकर महंगी दवाओं की आपूर्ति का ऑर्डर देते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *