मोदीनगर : निवाड़ी रोड से चोरी की बाइक के साथ मोदीनगर पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि 19 जनवरी को सूर्या एन्क्लेव कालोनी के सचिन शर्मा ने बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को निवाड़ी रोड पर चेकिंग के दौरान आरोपित को बाइक समेत पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपित मेरठ जिले के थाना जानी क्षेत्र के गांव भवी का सरफराज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *