-मोदीनगर पुलिस महिला से कर रही है पूछताछ
मोदीनगर :कोतवाली क्षेत्र में घूम रही ब्रेजा कार की नंबर प्लेट लगी एक बलेनो कार मोदीनगर पुलिस ने पकड़ी है। बलेनाे कार में महिला चालक थी। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है। कार थाने में है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी की एक कार क्षेत्र में देखी गई है। इसपर पुलिस सक्रिय हुई और चेकिंग करने लगी। इस बीच एक बलेनो कार को रूकवाया। नंबर आनलाइन चेक किया तो वह ब्रेजा कार का निकला। यह कार दिल्ली आरटीओ में पंजीकृत थी। पुलिस कार समेत चालक को थाने ले आई। एसीपी ने बताया कि प्रकरण में जांच की जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
