रविवार की देर रात पुलिस ने फरार चल रहे मन्नू कबाड़ी के भाई को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे घर से ही दबोच लिया। मन्नू कबाड़ी के जेल जाने के बाद उसने ही काम को संभाला हुआ था। सदर बाजार थाना क्षेत्र के सोतीगंज को क्लीन करने का अभियान जारी है। दोपहर में भी पुलिस ने फरार कबाडिय़ों की धरपकड़ के लिए दबिश दी थी, रात को पुलिस को सूचना मिली की जेल में बंद मन्नू कबाड़ी का भाई जावेद घर आया हुआ है। पिछले दिनों ही उसके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज हुआ था। मन्नू कबाड़ी के जेल में जाने के बाद दोपहिया चोरी के वाहनों को खरीदने का काम वही कर रहा था। उस पर आसपास के जिलों में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *