मोदीनगर
सीबीएसई की तरफ से मोदीनगर के डा. केएन मोदी ग्लोबल स्कूल में चल रही नेशनल हैंडबाल प्रतियोगिता में बुधवार को खिलाड़ियों ने दम दिखाया। मैच देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी खिलाड़ी मैदान पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। आज बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। विजयी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को अंडर 14 श्रेणी में आरकेवीएम झारखंड की टीम ने विद्या प्रतिष्ठान इंदिरापुरम महाराष्ट्र को 15-7 से हराकर जीत हासिल की। दिल्ली की टीम ने नोजगे पब्लिक स्कूल राजस्थान की टीम को 20-10 से हराया। डा. केएन मोदी ग्लोबल स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल यूएई की टीम को 6 -2 से हराया। मोदीनगर के बड़ी संख्या में खिलाड़ी मैच देखने पहुंचे थे, ऐसे में जब ग्लोबल स्कूल की टीम जीती तो खिलाड़ियों की तालियाें से मैदान गूंज उठा। इंडिया स्कूल अल सीब ओमान ने रायल इंटरनेशनल स्कूल हरियाणा को 22 – 8 के स्कोर से हराया। आरकेवीएम झारखंड ने नोजगे पब्लिक स्कूल राजस्थान को 25-18 से हराया। अंत में इंडिया स्कूल अल सीब ओमान ने विद्या प्रतिष्ठान इंदापुर महाराष्ट्र को 14-9 के साथ जीत हासिल की। बुधवार को और भी कई मुकाबले हुए। इस मौके पर डा. दीपांकर शर्मा, सुभाष तेवतिया, विकास बापा, पीआरओ तरूण कुमार आदि उपस्थित रहे।
