मोदीनगर। मौसम लगातार अपनी रंगत बदल रहा है। सोमवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटी आई सुबह तो रविवार को सूर्य की किरणों ने सबको अचंभित कर दिया। हालांकि भोर होते ही कोहरा छा गया, लेकिन धूप निकलते ही कोहरा कुछ ही देर में छंट गया। लोग बात समझ ही नहीं पा रहे हैं ऐसे मौसम के साथ वे तालमेल कैसे बैठाएं। सुबह और शाम ठंड और दिन में गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है अभी कुछ दिन मौसम ऐसे ही बदलता रहेगा। गर्म कपड़ों को अभी संदूक में न रखें और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
गुनगुनी धूप का लोगों ने लिया आनंद
सोमवार को धूप में गर्माहट से लोगों को राहत मिली। सुबह होते ही लोग छत, बालकनी में धूप सेंकते नजर आते हैं। सोमवार को सुबह के वक्त कोहरा रहा, लेकिन धूप निकलने के बाद आसमान साफ होने लगा। धूप निकलते ही बच्चे व वृद्ध गुनगुनी धूप में पार्कों में टहलते नजर आए। सड़कों पर यातयात सामान्य था। रेहड़ी, फड़ वालों ने समय पर अपनी दुकानें सजा लीं। मौसम बदलने से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। लोग ठंड से राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह व शाम हल्की ठंड रहेगी। दोपहर को मौसम सामान्य रहेगा।
मौसम में ठंड का असर हुआ कम
सर्दी का मौसम अपने अंतिम पड़ाव पर है। विगत कई दिनों से मौसम गरमाया हुआ था। आसमान साफ होने के कारण सुबह से ही धूप खिल रही थी। इससे कुछ गर्मी भी महसूस होने सोमवार सुबह से ही सूर्य की किरणों ने अपनी चमक बिखेर दी। लोगों ने भी जल्द ही अपनी दिनचर्या शुरू कर दी।
लापरवाही पड़ेगी भारी
इस माह सुबह व शाम हल्की ठंड रहेगी। किसानों के अनुसार रबी की फसलों के लिए अब धूप जरूरी है। कोहरे से नुकसान हो सकता है। चिकित्सकों के अनुसार मौसम एक साथ बदल गया। इसलिए सर्दी चली गयी ऐसा न सोंचे। गरम कपड़े व खानपान का ध्यान रखें। थोड़ी सी लापरवाही बीमार कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *