मोदीनगर। विधानसभा चुनाव में रोडवेज बसों के लगने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को बस स्टैंड, राज चैराह, हरमुखपुरी, गोविन्दपुरी, तेल मिल गेट आदि स्थानों पर बसों के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दिल्ली की ओर से आने वाले बसें भी भरी हुई थीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
10 फरवरी को मतदान
मेदीनगर विधानसभा में 10 फरवरी को चुनाव है। प्रशासन ने 200 बसों की मांग की थी। अलीगढ़ में सात परिक्षेत्र हैं। दिल्ली- मेरठ मार्ग पर चलने वाली करीब 100 से अधिक बसें चुनाव में लग चुकी हैं। यह फोर्स आदि को लाने का काम कर रही हैं। शहर के स्कूल और कुछ गेस्ट हाउसों में फोर्स को ठहराया गया है। रोडवेज बसें भी वहीं पर हैं। बसों के अधिग्रहण होने से यात्रियों को काफी दिक्कत होने लगी है। गोविन्दपुरी बस स्टैंड व मोदीनगर बस स्टैंड पर मंगलवार को बसों के इंतजार में घंटों लोग खड़े नजर आयें। दिल्ली, गाजियाबाद व मेरठ आदि स्थानों को जाने के लिए भी बसें नहीं मिल रही हैं। वहीं, दिल्ली, गाजियाबाद व मेरठ आदि से बसें भरकर आ रही हैं। इससे यात्रियों को उसमें चढ़ने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इतना ही नही हापुड, भोजपुर, नोएडा व अन्य स्थानों पर भी जाने के लिए यात्रियों को भटकना पड़ रहा है। परिवहन निगम के अधिकारियों को तर्क है कि लोकल रुट पर यथावत बसें चलती रहेें। जिससे यात्रियों को दिक्कत न हो।
निजी वाहनों को किया अधिग्रहण
निजी वाहनों के भी अधिग्रहण करने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। मोदीनगर में जीप, कार, मिनी बसें अधिग्रहण की गई हैं। इससे लोकल रुट पर वाहन नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं, सहालग होने के चलते भी लोगों को टैक्सी आदि नहीं मिल पा रही है। क्योंकि आरटीओ ने उसका भी अधिग्रहण कर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *