मोदीनगर दिल्ली मेरठ मार्ग स्तिथ एक बैंक्वेट हॉल में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लोगों को एक राष्ट्र एक चुनाव के फायदों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन सिंह रहे। मोदीनगर विधायक डा. मंजू शिवाच ने भगवान श्रीराम की मूर्ति भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान डा. चंद्रमोहन ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से सरकारी संसाधनों की बर्बादी रुकेगी। जिससे चुनाव आयोग को राहत मिलेगी। चुनाव कराने में होने वाले खर्च में भी कमी आएगी। साथ ही सुरक्षा बलों पर दबाव भी कम होगा। आमजन की भागीदारी भी मतदान में बढ़ने की पूरी संभावना रहेगी। जिससे लोकतंत्र मजबूत होगा। इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन विनोद वैशाली, रीता बक्शी, डा. योगेश सिंहल, दिनेश सिंघल, आकाश शर्मा, अमित चौधरी, देवेंद्र चौधरी, आशीष रघुवंशी, मयंक राठी आदि उपस्थित रहे।