मोदीनगर : मातृभूमि सेवा संघ के पदाधिकारियों की तरफ से बलिदानी भगत सिंह की जयंती के मौके पर गोविंदपुरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और भारत माता की प्रतिमा पर सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस मौके दौरान पदाधिकारियों ने बलिदानों के शौर्य पर प्रकाश डाला। कहा बलिदानी भगत सिंह ने महज 23 वर्ष की उम्र में देश के लिए बलिदान दिया। भगतसिंह देश की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका सपना एक ऐसे भारत का था जहां समानता, न्याय और भाईचारा हो। इस मौके पर विकास भारतीय, आशुतोष सक्सेना, नीरज शर्मा, मोहित सोनी, खुशाल नेगी, पवन शर्मा, भव्य सिसोदिया, विनय सिंहल, पवन चौधरी, सिद्धार्थ ठाकुर, तेजा सिंह, राजीव सैन आदि उपस्थित रहे।